Shahjahnpur News: बृद्ध ने शमशान के द्वार पर फांसी लगाकर की आत्महत्या
शाहजहांपुर, जुलाई 8 -- Shahjahnpur News: पुवायां। नत्थापुर गांव में बुधवार को एक 60 वर्षीय वृद्ध ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। नत्थापुर निवासी पुत्र मनोज ने पुलिस को बताया उनके पिता 60 वर्षीय रामकिशन कोरी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। परिजनों के अनुसार वह शराब पीने के आदि थे । और बीमार भी रहते थे। उन्होंने गांव के मरघट के द्वार पर गमछा से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रामकिशन के 4 संताने हैं। जिसमें दो बेटे और एक बेटी की शादी हो चुकी हैं। जबकि छोटा बेटा मनोज पिता के साथ ही रहता था। फांसी लगाने की जानकारी होने पर प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल की जांच के लिए फील्ड यूनिट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.