शाहजहांपुर, सितम्बर 7 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। अंटा चौराहा पर 2 फीट पानी भरने से बृज विहार कॉलोनी के 60% घरों में पानी घुस गया। तक्षशिला स्कूल के सामने, बंसल वाली गली, पानी प्लांट वाली गली और एसएसबी कोचिंग वाली गली सहित सभी गलियों में सड़क का पानी भर गया। पार्षद रामबरन सिंह चंदेल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जलभराव के कारण लोगों को दिक्कत न हो, इसलिए वह बराबर लोगों से फोन पर संपर्क में रहे। उन्होंने सुबह 6 बजे ही सफाई नायक व कर्मचारियों के साथ मोर्चा संभाला और 10 बजे तक सभी गलियों से कूड़ा उठवा दिया। सफाई में लापरवाही न बरतने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...