शाहजहांपुर, जुलाई 22 -- Shahjahnpur News: निगोही। बुधवार को निगोही के रूकमणी मैरिज लान में तिलहर विधानसभा के बूथ अक्ष्यक्ष का सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्ममेलन में कार्यकर्ताओ को बूथ जीतने के टिप्स दिये गये। दोपहर 12बजे शुरू हुए इस सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डा0 सुधीर गुप्त ने कहा कि कार्यकर्ता गांव-गांव,गली-गली जाकर आम लोगो से संपर्क करे। जिसका बूथ मजबूत होता है। विजय भी उसी के हाथ लगती है। तिलहर विधायक सलोना कुशवाहा ने कहा कि कार्यकर्ता निडर होकर बूथ पर काम करे। हर व्यक्ति से संपर्क करे।आप सबकी मेहनत से ही पार्टी को जीत मिलती है। इस अवसर पर व्लाक प्रमुख भानू प्रताप सिंह, कविता यादव,मुनेश्वर सिंह के साथ सिधौली,निगोही और तिलहर के बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Bijnor News: आज नगीना में होगा भव्य बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन, त...