Shahjahnpur News: बीमा कंपनी के छह एसी के कॉपर तार चोरी, दी तहरीर
शाहजहांपुर, अक्टूबर 23 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के व्यस्त इलाके में चोरों ने एक निजी इंश्योरेंस कंपनी की छत पर लगे छह एसी आउटडोर के कॉपर तार चोरी कर लिए। घटना में कंपनी को करीब एक लाख रुपये का नुकसान होने का दावा प्रबंधन ने किया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। जानकारी के अनुसार, कंपनी की छत पर एसी के सात आउटडोर लगे हैं। सुबह कार्यालय खुलने पर सुरक्षा विभाग के कर्मचारी पवन ने एसी चालू किया, लेकिन काफी देर तक ठंडी हवा नहीं आई। छत पर जाकर देखा तो छह आउटडोर से कॉपर के तार गायब मिले। इसके बाद डायल 112 पर सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस को छानबीन के दौरान पीली धातु की एक चेन और बड़ा चाकू मिला, जिसे पुलिस अपने साथ ले गई। घटना के संबंध में शाखा प्रबंधक उवैस आलम ने थाना सदर बाजार में तहरीर दी है। पुलिस मामले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.