Shahjahnpur News: बीमारी से होमगार्ड जवान की मौत
शाहजहांपुर, नवम्बर 21 -- Shahjahnpur News: जैतीपुर। कस्बे के होमगार्ड जवान भगवान दास सक्सेना (45) का गुरुवार रात लखनऊ के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनकी तैनाती जैतीपुर थाने में थी। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। तीन दिन पहले हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें बरेली ले गए थे। गुरुवार शाम तबीयत अधिक गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। भगवान दास अपने पीछे तीन बच्चों को छोड़ गए हैं। इनमें अर्पित (17), अंजलि (14) और अर्पित (12) शामिल हैं। पिता की मौत से बच्चों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार का कमाऊ सदस्य चले जाने से पत्नी और बुजुर्ग पिता के सामने परिवार के भरण-पोषण की चिंता खड़ी हो गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.