शाहजहांपुर, जुलाई 10 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। शिक्षकों के मानसिक स्वास्थ्य एवं कार्यक्षमता को बेहतर बनाने के उद्देश्य से बी.एस. पब्लिक स्कूल, शाहजहांपुर में जिला अस्पताल की DMHP (District Mental Health Programme) टीम के सहयोग से "स्ट्रेस मैनेजमेंट" विषय पर एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की निदेशक शालिनी अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं प्रधानाचार्य एस. सी. रॉय के नेतृत्व में हुआ। इस अवसर पर जिला अस्पताल में कार्यरत क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ. रोहताश सिंह इंसा ने आकर्षक PPT प्रस्तुति के माध्यम से तनाव (Stress) के कारण, लक्षण, प्रभाव तथा उससे बचाव के प्रभावी उपायों की विस्तृत जानकारी दी। डॉ. रोहताश सिंह इंसा ने बताया कि तनाव जीवन का सामान्य हिस्सा है, लेकिन यदि यह लंबे समय तक बना रहे तो यह शरीर की प्रत...