शाहजहांपुर, जुलाई 13 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। कंपोजिट विद्यालय बलीपुर में छात्राओं को करंट लगने की घटना के एक दिन बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जयशंकर श्रीवास्तव ने रविवार शाम करीब 6:15 बजे विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि करंट लगने से घायल हुईं छात्राएं अब स्वस्थ हैं। निरीक्षण के दौरान बीएसए ने विद्यालय की प्रभारी अध्यापिका से फोन पर बात कर पूरे विद्यालय की विद्युत वायरिंग बदलवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कहीं भी केबल में जोड़ नहीं होना चाहिए और सभी विद्युत व्यवस्थाएं सुरक्षित कराई जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो। बीएसए ने मौके पर पहुंचे बलीपुर के लाइनमैन मितरपाल को भी फटकार लगाते हुए विद्यालय में विद्युत कार्य पूरी सावधानी और मानकों के अनुरूप करने के...