Shahjahnpur News: बिना परमिट चार हरे पेड़ काटने की सूचना पर पिकअप पकड़ी
शाहजहांपुर, अक्टूबर 7 -- Shahjahnpur News: बंडा। थाना क्षेत्र के गांव गहलुइया में बिना परमिट चार हरे पेड़ काटे जाने की सूचना पर वन विभाग की टीम ने लकड़ी से भरी पिकअप को कब्जे में लिया है। कार्रवाई के दौरान चालक मौके से फरार हो गया। मामले की जांच की जा रही है। बताया गया कि गांव में एक फार्मर ने लकड़ी ठेकेदार से मिलकर चार हरे पेड़ कटवा दिए। इनमें तीन आम और एक गूलर का पेड़ बताया गया है। इसकी सूचना वन विभाग के उच्च अधिकारियों को दी गई। अधिकारियों के निर्देश पर टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक ठेकेदार लकड़ी पिकअप में लादकर निकल चुका था। टीम ने पीछा कर पिकअप को पकड़ लिया, जबकि चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। रेंजर दिनेश बेडौला ने बताया कि पेड़ काटे जाने की सूचना मिली थी। टीम ने पिकअप को कब्जे में लिया है। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.