Shahjahnpur News: बिजली लाइन खींचते समय करंट लगने से मजदूर की मौत
शाहजहांपुर, जुलाई 11 -- Shahjahnpur News: बंडा। नई विद्युत लाइन बिछाने के दौरान शनिवार दोपहर करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई। हादसे के बाद साथी मजदूर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंडा ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर निवासी 40 वर्षीय जयशंकर गांव इंदलपुर कॉलोनी के उत्तर दिशा में नई बिजली लाइन खींचने का कार्य कर रहा था। उसके साथ गांव के पांच अन्य मजदूर भी करीब छह महीने से इस कार्य में लगे थे। साथी मजदूर अरुण ने बताया कि सभी को प्रतिदिन 400 रुपये मजदूरी मिलती थी। शनिवार करीब तीन बजे जयशंकर लाइन का तार खींच रहा था, तभी अचानक वह करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। साथी मजदूर उसे तत्काल बंडा सीएचसी लेकर पहुंचे, लेकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.