Shahjahnpur News: बिजली निगम के संविदा कर्मियों ने उठाईं समस्याएं, समाधान की मांग
शाहजहांपुर, अक्टूबर 14 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। विद्युत संविदा मजदूर संगठन ने विद्युत वितरण मंडल में कार्यरत संविदा कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान की मांग की है। संगठन ने अधीक्षण अभियंता को पत्र देकर बकाया ईपीएफ जमा कराने, रुका वेतन जारी करने और हटाए गए कर्मचारियों को दोबारा काम पर रखने समेत छह मांगें उठाई हैं। पूर्व कार्यदायी संस्था ओरियन कंपनी ने फरवरी 2022 से अप्रैल 2023 तक 14 महीने का ईपीएफ जमा नहीं किया। संगठन ने संबंधित कर्मचारियों की उपस्थिति का विवरण जल्द उपलब्ध कराने की मांग की है। डिवीजन-द्वितीय में अकुशल से कुशल श्रमिक के पद पर पदोन्नति करने की भी मांग उठाई गई है। पत्र में कहा गया है कि फेशियल अटेंडेंस एप में तकनीकी खामियों के कारण कुछ कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज नहीं हुई, जिससे उनका वेतन रुक गया। इसे जारी कराने के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.