Shahjahnpur News: बिजली के खंभे से टकराई बाइक, गल्ला कारोबारी की मौत
शाहजहांपुर, अगस्त 25 -- Shahjahnpur News: बंडा। बंडा से घर लौट रहे बाइक सवार युवक की मंगलवार शाम सड़क हादसे में मौत हो गई। सैदापुर गांव के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल बंडा के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बंडा थाना क्षेत्र के गांव पड़रिया दलेलपुर निवासी राजाराम का सबसे छोटा 30 वर्षीय पुत्र दिलीप कुमार उर्फ दीपू किसी काम से मंगलवार को बंडा आया था। शाम करीब पांच बजे वह बाइक से घर लौट रहा था। सैदापुर गांव के पास अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बिजली के खंभे से जा टकराई। हादसे की जानकारी मिलने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और घायल दीपू को अस्पताल ले गए, लेकिन उसकी जान नहीं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.