शाहजहांपुर, सितम्बर 20 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। नया बिजली कनेक्शन लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के बाद भी उपभोक्ताओं को कनेक्शन के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे परेशान उपभोक्ता नया बिजली कनेक्शन लेने के लिए दफ्तरों के चक्कर लगाकर परेशान हो रहे हैं। बिजली निगम द्वारा जारी झटपट पेंडेंसी के आंकड़ों के अनुसार जिले में 1086 आवेदन लंबित मिले हैं। इनमें 330 आवेदन निर्धारित समय सीमा पार कर चुके हैं। सबसे अधिक आवेदन मीटर लगाने की प्रक्रिया में अटके हैं। मीटर न लगने से कनेक्शन जारी करने की कार्यवाई पूर्ण नहीं हो पा रही है। बिजली निगम के आंकड़ों के अनुसार शाहजहांपुर जिले में कनेक्शन से संबंधित 433 आवेदन टीएफआर और स्टीमेट के स्तर पर लंबित हैं। इनमें 432 आवेदन तय समय सीमा के भीतर हैं, जबकि एक आवेदन समय सीमा पार कर चुका है। लाइन निर्मा...