Shahjahnpur News: बाल साहित्यकार डॉ. नागेश को मिला आचार्य वचनेश मिश्र सम्मान
शाहजहांपुर, नवम्बर 17 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। जनपद के प्रसिद्ध बाल साहित्यकार डॉ. नागेश पांडेय संजय को फर्रुखाबाद की साहित्यिक संस्था अभिव्यंजना द्वारा बद्री विशाल महाविद्यालय में आयोजित समारोह में आचार्य वचनेश मिश्र सम्मान से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति देवीप्रसाद सिंह, डॉ. कोयल सरीन और भूपेंद्र प्रताप सिंह ने उन्हें प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिह्न व अंगवस्त्र भेंट किया। डॉ. नागेश पिछले 40 वर्षों से बाल साहित्य लेखन में सक्रिय हैं। उनकी 55 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। सम्मान मिलने पर साहित्यकारों ने उन्हें बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.