Shahjahnpur News: बाल कटिंग के रुपये को लेकर विवाद, प्रधान समेत सात पर मुकदमा
शाहजहांपुर, जुलाई 16 -- Shahjahnpur News: मदनापुर। क्षेत्र के गांव बरीखास में बाल कटिंग के रुपये को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि सैलून संचालक युवक को रास्ते में घेरकर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला किया गया। उसे बचाने पहुंचे उसके पिता और भाई के साथ भी मारपीट की गई। घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने ग्राम पंचायत बरीखास के प्रधान अगरपाल समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव बरीखास निवासी छाया देवी पत्नी अमित श्रीवास्तव ने तहरीर में बताया कि उनके पति अमित मदनापुर कस्बे में कांट रोड स्थित बिजलीघर के सामने बाल कटिंग की दुकान चलाते हैं। आरोप है कि गांव का अंकित पुत्र अगरपाल अक्सर दुकान पर बाल कटवाने और दाढ़ी बनवाने आता था, लेकिन पूरे रुपये नहीं देता था। कुछ दिन पहले इसी बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.