शाहजहांपुर, जुलाई 20 -- Shahjahnpur News: बंडा। लगातार बारिश से कस्बा बंडा में जगह-जगह जलभराव हो गया। सबसे अधिक परेशानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और थाना परिसर में देखने को मिली, जहां पानी भरने से लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर सड़कें भी पानी में डूब गईं। स्थानीय लोगों ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र काफी पुराना है और वहां पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है। इसी तरह थाना परिसर में भी निकास न होने से हर बारिश में पानी भर जाता है। मरीजों, तीमारदारों और अन्य लोगों को पानी से होकर गुजरना पड़ा। मोहल्लों में भी नालों की निकासी बाधित होने से कई रास्तों पर जलभराव हो गया और कुछ घरों तक पानी पहुंच गया।नगर यह भी पढ़ें- Auraiya News: झमाझम बारिश ने खोली नगर पंचायत की तैयारियों की पोल, कई इलाकों में जलभराव...