शाहजहांपुर, सितम्बर 27 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। लगातार हो रही बारिश का असर जनजीवन के साथ रोडवेज की बस सेवा पर भी पड़ा है। बारिश के कारण लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। सड़कों पर सन्नाटा रहने से रोडवेज को पर्याप्त सवारियां नहीं मिल पा रही हैं। इसके चलते निगम की 217 बसों में से 111 से अधिक बसें खड़ी रहीं, जबकि जरूरत के मुताबिक कुछ बसों का ही संचालन किया गया। दिल्ली समेत कई प्रमुख रूटों पर बसों का संचालन सीमित रहा। वहीं लोकल रूटों पर भी बसों की संख्या कम कर दी गई। खुटार, खीरी, गोला, पुवायां, बंडा और जलालाबाद समेत कई मार्गों पर सामान्य दिनों की अपेक्षा कम बसें चलीं। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: बारिश के चलते रेलवे स्टेशन पर पसरा रहा सन्नाटा बारिश के कारण यात्रियों की संख्या घटने से बसों के फेरे भी प्रभावित हुए। ब...