Shahjahnpur News: बारिश से रोजा की सड़कें बनीं तालाब, घरों और दुकानों में घुसा पानी
शाहजहांपुर, जुलाई 20 -- Shahjahnpur News: रोजा। लगातार हुई बारिश ने रोजा क्षेत्र में जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। आदर्श नगर कॉलोनी जाने वाली मुख्य सड़क समेत कई मोहल्लों में जलभराव हो गया। पानी भरने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ी, जबकि कई घरों और नाले किनारे बनी दुकानों में भी बारिश का पानी घुस गया। सोमवार सुबह से हुई तेज बारिश के बाद बल्लियां स्कूल से माल गोदाम तक, रोजा बाजार और आदर्श नगर कॉलोनी की मुख्य सड़क पर पानी भर गया। सड़क पर जलभराव होने से लोगों को मजबूरी में पानी से होकर गुजरना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि पानी निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से हल्की बारिश में भी यह सड़क तालाब बन जाती है। यह भी पढ़ें- Moradabad News: मूसलाधार बारिश में डूबी पॉश कॉलोनियां, सड़कें बनीं तालाब नालों की सफाई ठीक से न होने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.