शाहजहांपुर, सितम्बर 7 -- Shahjahnpur News: मीरानपुर कटरा। सांयकाल तेज बारिश ने गर्मी और उमस से राहत दी लेकिन सड़कों और गलियों में जलभराव से आवागमन में भारी परेशानी हुई। गर्मी और उमस के बाद सांयकाल मूसलाधार बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली। धान और गन्ने की फसल को बारिश से फायदा हुआ। जल निकासी के रास्ते बंद होने से मेन बाजार समेत कस्बे की सभी सड़कों और गलियों में जलभराव हो गया। लोगों को घुटने तक पानी से होकर गुजरना पड़ा। मेन बाजार रोड पर पोस्ट आफिस गली से श्रीराधा कृष्ण मंदिर तक जलभराव हो गया। सब्जी मंडी और मोहल्ला बंगशान में जलभराव हो गया। जलभराव से नालियों की गंदगी उबल कर सड़कों पर आ गयी। लोगों को आवागमन में भारी असुविधा उठानी पड़ी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...