Shahjahnpur News: बारिश में 33 केवी लाइन ब्रेकडाउन, पांच घंटे बंद रही अटसलिया की बिजली
शाहजहांपुर, अगस्त 24 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। बारिश के दौरान सोमवार दोपहर बाद 33 केवी लाइन में फाल्ट आने से बादशाहनगर और अटसलिया विद्युत उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति करीब पांच घंटे तक बाधित रही। छावनी क्षेत्र के अंदर 33 केवी लाइन में ब्रेकडाउन होने के बाद दोनों उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई। लगातार बारिश के बीच फाल्ट तलाशने और उसे ठीक करने में विद्युत कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। बिजली आपूर्ति बंद होने से उपभोक्ताओं को उमस और गर्मी के बीच परेशानी उठानी पड़ी। घरों में लगे इन्वर्टर भी जवाब देने लगे। दिन में रात जैसा अंधेरा छाने लगा। बारिश के मौसम में लाइनों में फाल्ट की घटनाएं बढ़ रही हैं। हाल ही में बारिश के दौरान 33 केवी लाइन में फाल्ट से शहर के दो अन्य उपकेंद्रों के करीब 16 हजार उपभोक्ताओं की आपूर्ति भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.