शाहजहांपुर, जुलाई 21 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। लगातार बारिश के कारण बिजली लाइनों में फाल्ट व मांग कम हाेने से ट्रांसमिशन पर लोड कम हो गया है, जिसके चलते ट्रांसमिशन के अधिकारियों ने राहत की सांस ली। पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी में एसी, कूलर व पंखे चलने से बिजली पर लोड 400 मेगावॉट पार हो गया था, जिसके चलते लाइनों में फाल्ट बने रहने पर तारों का टूटना भी अधिक था। वहीं रविवार शाम से लगातार बारिश में तापमान में कमी आई और बिजली की मांग कम होने से लोड कम हो गया। सोमवार को यह लोड करीब 300 मेगावॉट रह गया। वहीं लोड कम हाेने के बीच में बारिश के कारण लाइनों में कहीं फाल्ट बने रहे तो कहीं जंफर उड़ने से ग्रामीण इलाके में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: बारिश के बीच दिन भर होती रही बिजली ट्रिपिंग

हि...