शाहजहांपुर, अगस्त 30 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। शनिवार को बारिश के दौरान जिले में बिजली आपूर्ति व्यवस्था कई जगह प्रभावित रही। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक कई विद्युत उपकेंद्रों और फीडरों की सप्लाई बाधित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- Gonda News: एक माह में सातवीं बार फाल्ट, 18 घंटे गुल रही बिजलीबिजली आपूर्ति में बाधा ग्रामीण क्षेत्र में 33 केवी लाइन ब्रेकडाउन होने से बादशाहनगर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े 105 गांवों की बिजली करीब चार घंटे तक बंद रही। बारिश के दौरान बिजली गुल होने से गांवों में दिन के समय ही अंधेरा छाया रहा। जानकारी के अनुसार अटसलिया विद्युत उपकेंद्र को आपूर्ति देने वाली 33 केवी लाइन में शनिवार को दोपहर बाद फाल्ट आ गया। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: इंसुलेटर पंक्चर होने से पांच घंटे ठप रही ब...