शाहजहांपुर, सितम्बर 26 -- Shahjahnpur News: मिर्जापुर। शुक्रवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज हवा के साथ हुई बारिश ने किसानों के अरमानो पर पानी फेर दिया है। खेतों में पकने के कगार पर खड़ी धान की फसल तेज हवा के कारण जमीन पर बिछ गई। वहीं, खेतों में कटकर पड़ी फसल पर बारिश का पानी पड़ने से उसके खराब होने का खतरा भी बढ़ गया है। इससे अच्छी पैदावार की उम्मीद लगाए बैठे किसानों को झटका लगा है। क्षेत्र में इस समय धान की फसल लगभग तैयार हो चुकी है। कुछ खेतों में कटाई भी शुरू हो गई थी। किसान मौसम साफ रहने की उम्मीद में फसल की कटाई की तैयारी कर रहे थे, लेकिन शुक्रवार को हुई बारिश ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दीं। यह भी पढ़ें- रिमझिम बारिश के साथ तेज हवाओं ने बढ़ाई किसानों की चिंता तेज हवा के चलते खड़ी फसल गिरने से दाने की गुणवत्ता और उत्पादन प्रभावित ह...