शाहजहांपुर, सितम्बर 1 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। जिले में सोमवार की रात से हो रही बारिश में आधे जिले की बिजली व्यवस्था चौपट हो गयी, जिसके चलते लोगों को अंधेरे में रहना पड़ा। मंगलवार की सुबह से दोपहर ति बारिश के कारण जिले के ग्रामीण इलाकों की लाइन ब्रेकडाउन होने से बिजली सप्लाई बंद रही। पैना ट्रांसमिशन से अटसलिया व बादशाहनगर विद्युत को दी जाने बाली 33 केवी लाइन छावनी के अंदर ब्रेकडाउन होने से सात घंटे दोनों विद्युत उपकेंद्र की बिजली सप्लाई बंद रही। जिससे मंगलवार की सुबह तीन बजे से सुबह 11 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रही, इसी दौरान दोनों उपकेंद्रों के जेई ने लाइन की पेट्रोलिंग कराई तथा छावनी के अंदर जाकर पेड़ों की छटाई कराई। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: छह घंटे बंद रही 30 हजार लोगों की बिजली बाद में बिजली सप्लाई शुरू कराई। इसी त...