शाहजहांपुर, जुलाई 11 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। बारिश के बाद जिले में धान की फसल के लिए यूरिया की मांग अचानक बढ़ गई है। खुटार में किसान सेवा केंद्र पर टोकन व्यवस्था के बीच किसानों को खाद वितरित की गई, जबकि मदनापुर क्षेत्र में सहकारी समितियों और निजी दुकानों पर पर्याप्त स्टॉक न होने से किसानों को निराश होकर लौटना पड़ा। धान की शुरुआती बढ़वार के लिए समय पर खाद नहीं मिलने से किसान चिंता में हैं। बारिश से खेतों में पर्याप्त पानी भरने के बाद किसानों ने धान की फसल में यूरिया डालने की तैयारी शुरू कर दी है। इसी के चलते शनिवार सुबह से ही खुटार स्थित इफको किसान सेवा केंद्र पर किसानों की भारी भीड़ जुट गई। क्षेत्र के कई गांवों से किसान खाद लेने पहुंचे। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: जनपद में पर्याप्त खाद का भण्डार, आज मिलेगी और दो रैककिसानों की ट...