Shahjahnpur News: बारिश के बाद बढ़ी यूरिया की मांग, एक ही दिन में खत्म हुआ स्टॉक
शाहजहांपुर, जुलाई 2 -- Shahjahnpur News: खुटार। क्षेत्र में हुई बारिश के बाद धान की फसल में यूरिया की जरूरत बढ़ने से खाद की मांग अचानक तेज हो गई है। बुधवार को बड़ी संख्या में किसान इफको किसान सेवा केंद्र पर यूरिया लेने पहुंचे, जहां स्टॉक सीमित होने के कारण टोकन व्यवस्था के तहत खाद का वितरण किया गया। सुबह से ही आसपास के गांवों के किसानों की लंबी कतारें सेवा केंद्र पर लग गईं। यह भी पढ़ें- सैदाबाद की नौ सहकारी समितियों में खाद का पर्याप्त स्टॉक किसानों की कतारें कर्मचारियों ने किसानों को टोकन जारी कर क्रमवार यूरिया वितरित की। देर शाम तक वितरण जारी रहा, लेकिन स्टॉक समाप्त होने के बाद कई किसानों को बिना खाद के ही लौटना पड़ा। किसानों ने बताया कि हाल की बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी आ गई है, जिससे धान की फसल में यूरिया डालने का उपयुक्त समय है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.