शाहजहांपुर, अगस्त 18 -- Shahjahnpur News: बारावफात के मौके पर निकलने वाले जुलूस-ए-मोहम्मदी के मार्ग की खराब स्थिति की शिकायत पर नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार ने सोमवार को अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को समय से पहले मार्ग की कमियां दूर कराने के निर्देश दिए।अधिशासी अधिकारी ने अपराह्न करीब चार बजे कच्चा कटरा स्थित दरगाह शहर शमसुद्दीन मियां से निकलने वाले जुलूस-ए-मोहम्मदी के निर्धारित मार्ग का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान चोटिया बाजार, जेर बरगद, हिंदू पट्टी, कांकर और नीतगंजा समेत कई स्थानों पर सड़क की खुदाई, टूटे मार्ग और नालियों के क्षतिग्रस्त पत्थर मिले। यह भी पढ़ें- Orai News: जुलूस ए मोहम्मदी को लेकर साफ़ सफाई एवं सुरक्षा की मांग ईओ ने संबंधित जेई को निर्देश...