शाहजहांपुर, अक्टूबर 2 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। जिले में नदियों के जलस्तर ने राहत दी है। हालांकि कॉलोनियों में मुश्किलें बरकरार हैं। बाढ़ का असर सबसे अधिक लोधीपुर क्षेत्र, हनुमत धाम क्षेत्र, ख्वाजा फिरोज, अक्षरधाम कॉलोनी और सुभाषनगर में है। हालांकि सभी कॉलोनियों से पानी धीरे-धीरे नीचे उतर रहा है। खन्नौत और गर्रा का पानी यहां डेढ़ से दो फीट तक कम हुआ है। इससे शहर के बाहरी हिस्सों में बाढ़ प्रभावित लोगों ने राहत की सांस ली है। गुरुवार शाम छह बजे जारी बाढ़ नियंत्रण कक्ष की रिपोर्ट के अनुसार रामगंगा नदी खतरे के निशान से 63 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। वहीं खन्नौत नदी भी खतरे के निशान तक पहुंच गई है। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: स्टेट हाईवे तक पहुंचा बाढ़ का पानी, दुश्वारी बढ़ी जलस्तर की स्थिति को देखते हुए तटीय और निचले इलाकों में...