शाहजहांपुर, अगस्त 17 -- Shahjahnpur News: मिर्जापुर, संवाददाता। कई दिनों तक तटवर्ती इलाकों में कहर बरपाने के बाद गंगा का जलस्तर अब धीरे-धीरे घटने लगा है। पानी कम होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है, लेकिन खेतों में जलभराव और गांवों में गंदगी से मुश्किलें बनी हुई हैं। गंगा का पानी जलालाबाद-शमशाबाद स्टेट हाईवे समेत कई संपर्क मार्गों से उतर गया है, जिससे आवागमन सुचारू होने लगा है। हालांकि मिर्जापुर क्षेत्र के निचले इलाकों में खेत-खलिहान अभी जलमग्न हैं। इससे खड़ी फसलों को नुकसान की आशंका है। हरे चारे की कमी से पशुपालक भी परेशान हैं। बाढ़ प्रभावित इस्लामनगर, आजादनगर और मस्जिदनगला के ग्रामीणों ने स्वास्थ्य एवं पशुपालन विभाग की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए हैं। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: पुलिया नगर में 50 से अधिक घर कटान के मुहाने पर ...