Shahjahnpur News: बाढ़:: सड़क कटने से गौहनिया-खिरिया मार्ग बंद
शाहजहांपुर, सितम्बर 11 -- Shahjahnpur News: खुदागंज। देवा नदी का जलस्तर गुरुवार को घटकर अपने दायरे में पहुंच गया। जलस्तर कम होने से तटवर्ती गांवों के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। हालांकि, नदी का जलस्तर बढ़ने के दौरान गौहनिया मार्ग क्षतिग्रस्त होकर नदी में समा गया, जिससे गौहनिया से खिरिया जाने वाला मुख्य मार्ग बंद हो गया है। मार्ग बंद होने से ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खिरिया से गौहनिया जाने के लिए ग्रामीणों ने खेतों के बीच से होकर वैकल्पिक रास्ता बनाया है। इसी रास्ते से लोग आवागमन कर रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षतिग्रस्त मार्ग की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि आवागमन सुचारु हो सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.