Shahjahnpur News: बाढ़::तीसरी मुख्य खबररूरू दोबारा गर्रा नदी का जलस्तर बढ़ने से लोगों में चिंता
शाहजहांपुर, सितम्बर 7 -- Shahjahnpur News: तिलहर। गर्रा नदी का जलस्तर रविवार की रात से अचानक दोबारा बढ़ने से नदी किनारे स्थित गांव के लोगों में भय बना हुआ है। कुछ गांव में नदी का पानी आबादी के किनारे तक पहुंच गया है। गांव के लोग प्रशासन से मदद मांग रहे हैं। पहाड़ों पर हुई बारिश के बाद गर्रा नदी में पानी छोड़े जाने से नदी का जलस्तर रविवार की शाम से फिर बढ़ने लगा है। चितीबोझी, अजमाबाद, रटा, बरैंचा, धन्यौरा आदि नदी के किनारे बसे गांव की सीमा तक नदी का पानी पहुंचाने से लोगों में हड़कंप मचा है। चितीबोझी, बिहारीपुर गांव में आबादी के पास तक गर्रा नदी का पानी आ गया है। बाढ़ की आशंका को लेकर ग्रामीण प्रशासन से लगातार मदद मांग रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पहले से ही समुचित व्यवस्था कराई जाए जिससे कि नदी में आने वाली बाढ़ से नुकसान न होने पाए।ग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.