Shahjahnpur News: बाइक हटाने के विवाद में दो पक्ष भिड़े, पांच घायल
शाहजहांपुर, जुलाई 20 -- Shahjahnpur News: तिलहर। बाइक हटाने को लेकर ई रिक्शा चालक एवं बाइक सवार में विवाद हो गया। बाइक सवार ने ई रिक्शा चालक का पीछा किया। बाईपास चौराहे पर ई रिक्शा चालक ने अपने साथियों को बुला लिया और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। सभी लोग लहूलुहान हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार की रात नई बस्ती मोहल्ला का हिमांशु व उसका साथी रिंकू ई रिक्शा से तिलहर आ रहे थे। इसी दौरान जन्यूरी गांव मे सड़क पर बाइक के साथ खड़े गांव के ही बृजेश एवं राहुल से बाइक हटाने को लेकर गाली गलौज हो गया। बृजेश ने गांव के लोगों को आवाज दी तभी हिमांशु ई रिक्शा लेकर तिलहर की ओर भाग खड़ा हुआ। बाइक से बृजेश और राहुल उसका पीछा करते हुए हाईवे बाईपास चौराहे पर पहुंच गए।यहां पर हिमांशु के अन्य साथी भी सूचना पर आ गए। तभी दोनों पक्षो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.