Shahjahnpur News: बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल, रेफर
शाहजहांपुर, अक्टूबर 6 -- Shahjahnpur News: खुटार। पीलीभीत जनपद के थाना पूरनपुर क्षेत्र के गांव नवदिया पताबोझी निवासी राजेंद्र पुत्र लालाराम 18 वर्षीय बी लालाराम पुत्र छत्रपाल 21 वर्षीय बाइक से मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे घर से मैलानी थाना क्षेत्र के गांव कुकुरा अपने बहनोई के यहां दावत में जा रहे थे। वह पूरनपुर हाईवे मुरादपुर निबिया खेड़ा के पास उनकी बाइक में किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख जिला मेडिकल कॉलेज को रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, गंभीर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.