शाहजहांपुर, अक्टूबर 11 -- Shahjahnpur News: खुटार। सड़क हादसे में घायल युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कुम्भिया माफी निवासी आसाराम ने बताया कि उनका बेटा आदित्य 16 सितंबर को खुटार बाजार से बाइक से घर लौट रहा था। कुम्भिया माफी और रायपुर पटियात गांव के बीच सामने से आ रहे गांव के ही शिवकुमार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में आदित्य गंभीर रूप से घायल हो गया था। हालत बिगड़ने पर उसे बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने रविवार को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...