Shahjahnpur News: बाइक की टक्कर से 3 वर्षीय छात्रा घायल
शाहजहांपुर, जुलाई 7 -- Shahjahnpur News: तिलहर। बच्ची को स्कूल छोड़ने जा रहे युवक की स्कूटी को बाइक सवार ने टक्कर मार दी जिससे बच्ची घायल हो गई। सोमवार की सुबह हिंदूपट्टी मोहल्ला निवासी आशीष कुमार अपनी तीन वर्षीय पुत्री चित्रा शर्मा को स्कूटी से स्कूल छोड़ने जा रहे थे। रास्ते में नगर पालिका गेट के पास सामने से आ रहे बाइक सवार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी जिससे चित्रा घायल हो गई। लोगों ने चित्रा को अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाल प्रिंस शर्मा ने बताया कि इस मामले में कोई जानकारी उन्हें नही दी गई है। यह भी पढ़ें- Banka News: बाइक के धक्के से चार वर्षीय बालक जख्मी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.