Shahjahnpur News: बाइक की टक्कर से वृद्ध गंभीर, मेडिकल कॉलेज रेफर
शाहजहांपुर, अक्टूबर 17 -- Shahjahnpur News: बंडा। साप्ताहिक बाजार से पैदल घर लौट रहे वृद्ध को अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस से उन्हें बंडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर रेफर कर दिया। गांव पटना निवासी 70 वर्षीय इरशाद शुक्रवार शाम करीब पांच बजे पड़ोसी गांव रनमस्तपुर बुजुर्ग में लगे साप्ताहिक बाजार में सब्जी लेने गए थे। वापस लौटते समय गांव के पास अज्ञात बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। यह भी पढ़ें- Banda News: बाइक की टक्कर से युवक की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.