Shahjahnpur News: बाइक की टक्कर से वृद्धा की मौत
शाहजहांपुर, नवम्बर 8 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। रामचंद्र मिशन थाना क्षेत्र के अहमदपुर रेती में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। सुखरानी पत्नी सुखलाल सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें राजकीय जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह भी पढ़ें- Madhubani News: कमला बांध पर बाइक से घायल महिला की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.