शाहजहांपुर, जुलाई 15 -- Shahjahnpur News: खुटार। लक्ष्मीपुर मोड़ के पास मंगलवार को बाइक की टक्कर से एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। गांव खजुरिया निवासी आकाश कुमार अपनी पत्नी सुरभि और तीन वर्षीय पुत्री के साथ दवा लेने पुवायां जा रहे थे। इसी दौरान गुटैया निवासी सावित्री देवी, जो ई-रिक्शा से उतरकर पैदल डॉक्टर के यहां जा रही थीं, बाइक की चपेट में आ गईं। टक्कर में सावित्री देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि बाइक सवार आकाश और उनकी पत्नी भी सड़क पर गिरकर घायल हो गए। यह भी पढ़ें- Rampur News: तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार दंपती को मारी टक्कर, पति रेफर चिकित्सकों ने तीनों की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉल...