शाहजहांपुर, अगस्त 24 -- Shahjahnpur News: सिंधौली। बिलंदपुर गद्दीपुर गांव के पास रविवार शाम बाइक की टक्कर से पैदल जा रहा 22 वर्षीय अजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल को सीएचसी पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। सुहेली गांव निवासी अजय कुमार रविवार शाम करीब सात बजे किसी काम से पैदल जा रहा था। बिलंदपुर गद्दीपुर गांव के पास पहुंचने पर पीछे से आई बाइक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अजय सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार भी सुहेली गांव का निवासी बताया जा रहा है।हादसे यह भी पढ़ें- Sultanpur News: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, युवक घायल की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। बिलंदपुर पुलिस चौकी के पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से ...