Shahjahnpur News: बाइक की टक्कर से परिवार घायल, चालक फरार
शाहजहांपुर, अक्टूबर 9 -- Shahjahnpur News: खुटार। थाना पुवायां क्षेत्र के गांव दिउरिया निवासी विनय कुमार (27) पुत्र प्रेमचंद अपनी पत्नी रूबी देवी (26), बेटी सोनाली (3) और दो सप्ताह के बेटे शूर्या के साथ गुरुवार को खुटार क्षेत्र के गांव रामपुर कलां में बेटे शुर्या की दवाई लेने आए थे। दवाई लेने के बाद परिवार वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान चमरा बोझी मोड़ के पास पीछे से आए बाइक सवार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में विनय कुमार समेत पत्नी और दोनों बच्चे सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद बाइक सवार चालक बाइक समेत मौके से फरार हो गया। दुर्घटना की आवाज सुनकर राहगीरों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना पर पहुंची 112 पुलिस की मदद से 108 एंबुलेंस द्वारा सभी घायलों को खुटार सीएचसी पहुंचाया गया। डॉक्टर ने विनय कुमार की हालत गंभीर देखते ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.