Shahjahnpur News: बाइक की चाबी निकालकर मारपीट का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
शाहजहांपुर, अगस्त 23 -- Shahjahnpur News: खुटार। गांव महमदपुर सैहजनिया निवासी सतीशचंद्र ने पुलिस को तहरीर देकर मारपीट और धमकी का आरोप लगाया है। बताया कि आठ जून को वह बाइक से संतोष के घर के सामने उसके पुत्र का हालचाल लेने गए थे। इसी दौरान सर्वेश और संतोष ने उनके पुत्र पर ट्रैक्टर से चोट पहुंचाने का आरोप लगाया। विरोध करने पर संतोष ने बाइक की चाबी निकालकर गला पकड़ लिया, जबकि अनूप ने लाठी से प्रहार किया। शोर सुनकर ग्रामीण जुट गए। आरोपियों ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: घर से बुलाकर लाठी डंडों सरियों से जानलेवा हमला, पांच पर एफआईआर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.