शाहजहांपुर, जुलाई 3 -- Shahjahnpur News: अल्हागंज। राजमार्ग 730सी पर अल्हागंज स्थित इंटर कॉलेज गेट के सामने गुरुवार की सुबह हादसा हो गया। हादसे में बाइक और टैंकर की आमने-सामने की भिड़ंत में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की शिनाख्त नगर के विकासनगर मोहल्ला निवासी नन्हे लाल के बीस वर्षीय पुत्र संदीप उर्फ काले के रूप में हुई है। हादसा इतना भीषण था कि संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतक गल्ला मंडी के पास से बापस आ रहा था तभी कालेज गेट के सामने हादसा हो गया। यह भी पढ़ें- Nawada News: कौआकोल के ट्रक चालक की हरियाणा में सड़क दुर्घटना में मौत जानकारी के अनुसार संदीप दो भाइयों में सबसे छोटा था। उसके परिवार में दो छोटी बहनें भी हैं। संदीप मेहतन मजद...