Shahjahnpur News: बाइक और ई-रिक्शा की टक्कर, बीच सड़क हुई नोकझोंक
शाहजहांपुर, जुलाई 11 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। शहर के घंटाघर के पास शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक बाइक और ई-रिक्शा की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार और उसके साथ मौजूद बच्चा सड़क पर गिर पड़े, जिससे दोनों को मामूली चोटें आईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद बाइक चालक और ई-रिक्शा चालक के बीच सड़क पर नोकझोंक शुरू हो गई। दोनों एक-दूसरे पर दुर्घटना का आरोप लगाते रहे, जिससे कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को शांत कराया, जिसके बाद मामला शांत हो गया। गनीमत रही कि दुर्घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। घटना के कारण कुछ समय के लिए घंटाघर क्षेत्र में यातायात भी प्रभावित हुआ था
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.