Shahjahnpur News: बाइकों की टक्कर में बाइक सवार दंपति हुए घायल
शाहजहांपुर, अगस्त 4 -- Shahjahnpur News: तिलहर। हाईवे पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार दंपति घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।सोमवार को हरदोई के शाहाबाद के करीमनगर गांव निवासी रजनीश कुमार अपनी पत्नी यशोदा देवी के साथ ससुराल जा रहे थे। रास्ते में हाईवे पर लगभग 4 बजे बंथरा पुल के पास सामने से आ रही बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी जिससे वह दोनों लोग गिरकर घायल हो गए। सूचना पर नगरिया मोड़ चौकी प्रभारी सौरभ शुक्ला मौके पर पहुंचे और उन्होंने घायल रजनीश एवं यशोदा को जिला अस्पताल भिजवाया। उन्होंने बताया कि बाइक संख्या यूपी 27 एपी 1461 का चालक बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। कोतवाल प्रिंस शर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.