Shahjahnpur News: बाइकों की टक्कर में चार घायल
शाहजहांपुर, अगस्त 29 -- Shahjahnpur News: मीरानपुर कटरा। बाइकों की टक्कर में मां-बेटी समेत चार लोग घायल हो गए। सबको उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया। एक घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। उखली रोड पर भट्टे के समीप दो बाईक आमने सामने भिड़ गईं। एक बाइक पर सवार नवादा तालुका पलिया निवासी विनोद कश्यप पुत्र साधु ,पत्नी मालती और बेटी शालिनी और दूसरी बाईक पर सवार ग्राम उखली निवासी अखिलेश कुमार पुत्र नाथूलाल घायल हो गये। सूचना पर पुलिस ने सबको उपचार के लिए सीएचसी भेजा। अखिलेश कुमार को गंभीर चोटों के कारण शाहजहांपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.