शाहजहांपुर, जुलाई 23 -- Shahjahnpur News: खुटार। नगर निवासी एक महिला की तहरीर पर पुलिस ने उसकी बहू समेत छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, धमकी और ब्लैकमेलिंग सहित विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़िता का आरोप है कि वर्ष 2021 में उसके बड़े बेटे की सगाई हरदोई निवासी युवती से हुई थी, लेकिन बाद में छलपूर्वक उसकी दूसरी बेटी से शादी करा दी गई। शादी के कुछ दिन बाद बहू मायके चली गई और घर से आभूषण व नकदी लेकर चली जाने का आरोप है। महिला ने बताया कि वर्ष 2023 में समझौते के बाद बहू दोबारा ससुराल आई, लेकिन वह लगातार परिवार को झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देती रही। यह भी पढ़ें- दहेज उत्पीड़न में पति समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज आरोप है कि उसने घर से लाखों रुपये के जेवर, नकदी और अन्य सामान भी ले लिया। पीड़िता का यह भी कहना है कि बहू ने दिल्ली मे...