शाहजहांपुर, जुलाई 9 -- Shahjahnpur News: खुटार। क्षेत्र के गांव बेला निवासी चंद्र मोहन ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनकी बहन रचना की शादी चांदपुर निवासी संदीप शुक्ला के साथ हुई थी। शादी के बाद दहेज को लेकर बहन के साथ ससुराल पक्ष के लोग आये दिन गाली-गलौज और मारपीट करते आ रहे थे। उन्होंने बताया कि मंगलवार रात दस बजे बहनोई संदीप शुक्ला, संदीप शुक्ला की मां शकुंतला देवी, भाभी शानू पत्नी स्व: प्रदीप, बहन सरोज पत्नी आकाश दीक्षित निवासी देवकली बंडा गाली गलौज व मारपीट की और घर से बाहर निकाल दिया। बुधवार को पुलिस ने चंद्रमोहन की तहरीर पर उक्त आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...