Shahjahnpur News: बरसात में दलदल बन जाता है पसिया खेड़ा-चांदा मार्ग, ग्रामीणों ने की डामरीकरण की मांग
शाहजहांपुर, जुलाई 10 -- Shahjahnpur News: सिंधौली। क्षेत्र के गांव पसिया खेड़ा से चांदा व जमदुइया जाने वाला लगभग 500 से 600 मीटर लंबा कच्चा मार्ग बरसात के दिनों में ग्रामीणों के लिए बड़ी समस्या बन जाता है। बारिश होते ही सड़क पर जलभराव और कीचड़ हो जाने से लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण के लिए कई बार जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिए गए, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग दर्जनों गांवों को जोड़ता है, जिससे प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। बरसात के मौसम में सड़क जलमग्न होने से पैदल चलना भी कठिन हो जाता है। स्कूली बच्चों, किसानों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। दोपहिया वाहन भी अक्सर कीचड़ में फंस जाते हैं कभी-कभी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.