शाहजहांपुर, अक्टूबर 2 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। ईदगाह रोड स्थित आवास विकास के पास बचपन स्कूल में गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई गई। निदेशक सोमेश यादव ने बच्चों को दोनों महापुरुषों के जीवन और विचारों की जानकारी दी। इस दौरान बच्चों ने गांधीजी के तीन बंदरों का संदेश प्रस्तुत करते हुए आंख, कान और मुंह बंद कर 'बुरा मत देखो, बुरा मत सुनो और बुरा मत बोलो' का संदेश दोहराया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य उज्मा खान, निदेशक के पिता और पत्नी समेत विद्यालय की शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। बच्चों ने महापुरुषों के बताए आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- Bareily News: गांधी-शास्त्री के विचारों को जीवन में उतारें यह भी पढ़ें- Gangapar News: चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: शंक...