शाहजहांपुर, जुलाई 31 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। जिले के परिषदीय विद्यालयों समेत सहायता प्राप्त स्कूलों, मदरसों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अध्ययनरत करीब सवा लाख बच्चों को टिटनेस, डिप्थीरिया, काली खांसी, खसरा और रुबेला जैसी गंभीर संक्रामक बीमारियों से सुरक्षित रखने के लिए अगस्त माह में दो चरणों में विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। अभियान के सफल संचालन के लिए प्रत्येक विद्यालय में नोडल अधिकारी (नोडल शिक्षक) नामित किए जाएंगे, जो स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर टीकाकरण की पूरी व्यवस्था की निगरानी करेंगे। यह भी पढ़ें- स्वस्थ बचपन और सुरक्षित भविष्य पर अभियान अगस्त सेअभियान के संचालन के निर्देश महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी ने डीआईओएस और बीएसए को अभियान के संचालन के निर्देश दिए हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, बीएसए और डीआईओएस स...