शाहजहांपुर, अक्टूबर 5 -- Shahjahnpur News: मदनापुर। बच्चों तक पहुंचने वाली सरकारी दवाइयां अगर अस्पताल की व्यवस्था से निकलकर सड़क किनारे पहुंच जाएं तो सवाल सिर्फ दवाइयों के खुले में पड़े होने का नहीं, बल्कि पूरी निगरानी व्यवस्था का खड़ा होता है। मदनापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर देवस्थान के पास सड़क किनारे बड़ी संख्या में सरकारी दवाइयां पड़े होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। स्थानीय लोगों ने दवाइयों को खुले में फेंके जाने पर सवाल उठाए हैं। वीडियो में सीएचसी से करीब 100 मीटर दूर सड़क किनारे दवाइयां पड़ी दिखाई दे रही हैं। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि इनमें कुछ दवाइयां एक्सपायर नहीं हुई थीं, हालांकि इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अनु...